रायपुर, 25 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में लंबे समय के बाद अमीन पटवारी के 50 पदों पर भर्ती होने जा रही है। छत्तीसगढ़ व्यापम ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 23 सितंबर से प्रारंभ हो गया है। अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गयी है। रिक्त 50 पदों में 6 पद महिलाओं के लिए, 7 पद पूर्व सैनिकों और 1 पद दिव्यांगों के लिए आरक्षित है।
परीक्षा के लिए संभावित तिथि 7 दिसंबर 2025 है। परिस्थिति के अनुसार इसमें फेरबदल भी संभव है। आवेदन आनलाइन vyapamcg.cgstate.gov.in पर करना होगा। आवेदन करते समय यदि कोई त्रुटि रह जाएगी तो इसमें सुधार के लिए 18 से 20 अक्टूबर का समय मिलेगा।
पात्रता और आयु सीमा
सीजी व्यापम अमीन भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का 10+2 परीक्षा पास होना अर्ह है। आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। आयु सीमा 1 जनवरी 2025 तक 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म में सुधार का अवसर 18 से 20 अक्टूबर 2025 तक मिलेगा।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को ₹22,400 से ₹71,200 तक वेतन मिलेगा।
आवेदन कैसे करें?
- पहले vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- अब ऑनलाइन एप्लीकेशन टैब पर क्लिक करें।
- भर्ती परीक्षा (WRDA25) लिंक चुनें।
- इसके बाद Online Application Form भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।














