• Home
  • यूपी
  • सीएचसी गौरा के अधीक्षक ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफलता की बनाई रणनीति
सीएचसी गौरा के अधीक्षक ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफलता की बनाई रणनीति

सीएचसी गौरा के अधीक्षक ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफलता की बनाई रणनीति

गौरा (प्रतापगढ़), 4 अप्रैल 2025। विकास खंड गौरा के सभागार में सीएचसी गौरा के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह ने एनएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने और दस्तक अभियान की सफलता की रणनीति तय की गई।

बैठक में बीएमसी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज सहाय, बीपीएम नितिन शर्मा और बीसीपीएम मो. हसनैन ने अपनी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने संचारी रोगों की रोकथाम और दस्तक अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की।

इस बैठक का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना था। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष दिशानिर्देश दिए गए, जिससे अभियान को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके।