रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लागू करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 15 अप्रैल 2026 को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।
यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। इससे पहले, उन्होंने उत्तराखंड और गुजरात में UCC का मसौदा तैयार करने का नेतृत्व किया था।
जस्टिस देसाई भारत के परिसीमन आयोग की अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुकी हैं, और उन्होंने जम्मू-कश्मीर तथा असम में परिसीमन की प्रक्रिया की देखरेख की थी।
इसके अलावा, उन्होंने चुनावी कानूनों में सुधार से संबंधित समिति की अध्यक्षता भी की है और एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यावहारिकता की जांच की है। वह 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं।