रियाद, 16 अप्रैल 2026। सउदी अरब के रियाद स्थित भारतीय दूतावास की काउंसलर सुश्री मनुस्मृति के सफल कार्यकाल के लिए दूतावास परिसर में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। परिसर में आयोजित विदाई समारोह में भारतीय दूतावास की काउंसलर सुश्री मनुस्मृति ने सभी से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। इस मौके पर भारतीय दूतावास के अधिकारियों और कर्मचारियों ने काउंसलर सुश्री मनुस्मृति की कार्यशैली और उनके व्यवहार की सराहना किया।
काउंसलर सुश्री मनुस्मृति रियाद में अपना सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद मुख्यालय लौट रही हैं।