• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया छत्तीसगढ़ चेंबर
बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया छत्तीसगढ़ चेंबर

बस्तर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया छत्तीसगढ़ चेंबर

रायपुर, 10 सितंबर 2025। बस्तर के चार जिलों में हुई अतिवृष्टि से बाढ़ का सामना कर रहे पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज आगे आया है। चेम्बर के नेतृत्व में न्यू बर्तन व्यापारी संघ नयापारा तथा होलसेल कपड़ा व्यापारी संघ पंडरी सहित अन्स सेक्टर के व्यापारियों ने राहत सामग्री एकत्रित की।

इस राहत सामग्री में बाढ़ प्रभावित परिवारों की तात्कालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बर्तन एवं मच्छरदानी प्रमुख रूप से शामिल है। बुधवार को चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे से भेंट कर उन्हें राहत सामग्री सौंपी, ताकि प्रभावित परिवारों तक समय पर आवश्यक सहयोग पहुंच सके।

चेंबर के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि बस्तर की यह आपदा केवल बस्तर की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की पीड़ा है। छत्तीसगढ़ चेंबर परिवार पीड़ित भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, चेंबर मंत्री जतिन नचरानी एवं व्यापारीगण प्रमुख रुप से उपस्थित थे।