• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ चेंबर की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष ने किया विस्तार
छत्तीसगढ़ चेंबर की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष ने किया विस्तार

छत्तीसगढ़ चेंबर की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष ने किया विस्तार

50 वर्षों के इतिहास में पहली बार बिलासपुर को कार्यकारी अध्यक्ष पद की ऐतिहासिक जिम्मेदारी

रायपुर, 27 मई 2025। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थारवानी ने प्रदेश में व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अपनी कार्यकारिणी का बहुप्रतीक्षित विस्तार कर दिया है। चेंबर के 50 वर्षों के इतिहास में पहली बार बिलासपुर से कार्यकारी अध्यक्ष का पद एवं संगठन-संविधान संशोधन-समन्वयक की जिम्मेदारी कमल सोनी को सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थारवानी ने कहा कि जल्द ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करते हुए प्रदेश की आर्थिक प्रगति में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

ये हस्तियां बनीं संरक्षक

  • श्रीचंद सुंदरानी
  • पूरनलाल अग्रवाल
  • खूबचंद पारख
  • बलदेव सिंह भाटिया
  • शिवराज भंसाली
  • यूएन अग्रवाल
  • मगन भाई पटेल
  • चतुर्भुज अग्रवाल

इन्हें मिली चेयरमेन की जिम्मेदारी

चेयरमेन: गोपाल कृष्ण अग्रवाल
वाइस चेयरमेन: चेतन तारवानी

कार्यकारी अध्यक्षों की नई टीम

  • राधाकिशन सुंदरानी
  • राजेश वासवानी
  • ललित जैसिंह
  • विनय बजाज
  • विक्रम सिंहदेव
  • कमल सोनी
  • जसप्रीत सजुजा

प्रमुख सलाहकार

प्रमुख सलाहकारों में त्रिलोकचंद बड़िया, सरल मोदी, लाभचंद बाफना, छगन मुंदड़ा, संजय रंगटा, अरविंद जैन, राजेंद्र शर्मा, लक्ष्माशी पटेल, किशोर आहुजा, सुशील अग्रवाल, मोहनलाल तेजवानी, अशोक मलानी, अमर गिदवानी, जयंती भाई पटेल, चंदर विधानी, विजय मुकीम, गुर्जीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा और दीपक रहेजा शामिल हैं।