• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, हर्षित देवांगन ने किया टॉप
छत्तीसगढ़ कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, हर्षित देवांगन ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, हर्षित देवांगन ने किया टॉप

रायपुर, 20 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ व्यापमं ने कांस्टेबल के 200 पदों लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम सीजी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

परीक्षा 27 जुलाई को हुई थी। परीक्षा में 2,16,307 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिणाम के साथ ही सभी अभ्यर्थियों की प्राप्तांक सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

लिखित परीक्षा में हर्षित कुमार देवांगन ने 100 में से 91.50 अंक हासिल कर टॉप किया। रितेश कुमार गवेल 89.50 अंकों के साथ दूसरे और राहुल वर्मा 88.75 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 167.5 सेमी निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए यह 165 सेमी है। पुरुषों का सामान्य स्थिति में सीना 81 सेमी और फुलाने पर 86 सेमी होना अनिवार्य है। महिला कर्मचारियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152.4 सेमी निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी और उम्मीदवारों को अंतिम आवेदन 2 मई 2025 तक भरना था। इसके बाद 3 से 5 मई 2025 तक करेक्शन विंडो खोली गई थी। इस भर्ती की परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 4 जून 2025 थी, जबकि अंतिम तिथि 27 जून 2025 शाम 5:00 बजे तक थी। इसके बाद 28 जून से 30 जून 2025 शाम 5:00 बजे तक त्रुटि सुधार की सुविधा प्रदान की गई थी।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया गया। परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे गए। इन प्रश्नों में सामान्य अध्ययन, पंचायती राज, ग्रामीण विकास की प्रमुख योजनाएं, छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान और सामान्य हिंदी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते थे। उम्मीदवारों के अंक के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।

ऐसे रिजल्ट चेक करें

  • पहले वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Results या Constable Recruitment Result का लिंक खोजें।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर/आवेदन संख्या/ अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
  • जानकारी भरने के बाद Submit/View Result बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट डाउनलोड और प्रिंट करें।