छत्तीसगढ़

राहुल गांधी और प्रियंका से मिले भूपेश बघेल

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On फ़रवरी 19, 2025
1 min read • 1.2k views
राहुल गांधी और प्रियंका से मिले भूपेश बघेल

रायपुर, 19 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने बुधवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उन्होंने दोनों नेताओं को एआईसीसी में महासचिव की जिम्मेदारी और पंजाब राज्य का प्रभारी बनाये जाने पर आभार जताया।

भूपेश बघेल ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलकर भरोसा जताया कि वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और कांग्रेस को सभी के साथ मिलकर मजबूत करेंगे। राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने पंजाब कांग्रेस के नेताओ से मुलाकात की।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने नवनियुक्त प्रभारी भूपेश बघेल से दिल्ली में मुलाकात की।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।