रायपुर, 20 अगस्त 2026। सौम्या राठौर ने अपनी प्रतिभा से नेशनल स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। सौम्या जनसंपर्क संचालनालय रायपुर के संयुक्त संचालक धनंजय राठौर और आकाशवाणी रायपुर की कम्पीयर श्रीमती रोशनी राठौर की बेटी है।सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वाेच्च न्यायालय में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है।
सौम्या सर्वोच्च न्यायालय में जस्टिस चन्द्रशेखर की कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर अपनी सेवाएं देगी। सौम्या राठौर ने MHCET की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 23वा स्थान प्राप्त किया था।
उसने एशिया के सबसे पुराने लॉ कॉलेज Government Law College, Mumbai से Legal Science and LL.B. की शिक्षा पूर्ण की है। इसके बाद छत्तीसगढ हाईकोर्ट में लीगल असिस्टेंट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ हाईकोर्ट के न्यायाधीश एन. के. चंद्रवंशी के कोर्ट में लीगल असिस्टेंट के पद पर मार्च 2026 में नियुक्त होकर कार्य कर रही थी।
सौम्या राठौर की बहन शौर्या राठौर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जगदलपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। सौम्या राठौर और शौर्या राठौर दोनों बहन बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं।
