सीसीपीएल 3 जून से, रायपुर फिनॉस और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच होगा पहला मुकाबला

रायपुर, 2 जून 2026। आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से सीसीपीएल पिछले तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है ताकि वह राष्टय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इस वर्ष सीसीपीएल सीजन-3 का शुभारंभ 3 जून से हो रहा है। यह आयोजन 14 जून तक चलेगा। फाइनल मैच 14 जून को खेला जाएगा। सीसीपीएल सीजन-3 के सभी मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्टÑीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर में होंगे। लीग का पहला मुकाबला रायपुर फिनॉस और राजनांदगांव पैंथर्स की टीम के बीच होगा।

ये टीमें कर रहीं प्रतिभाग

  • रायपुर फिनॉस
  • बिलासपुर बुल्स
  • राजनांदगांव पैंथर्स
  • सरगुजा टाइगर्स
  • बस्तर बायसन
  • रायगढ़ लायंस

रात नौ बजे शुरू होगा मुकाबला

सीसीपीएल सीजन-3 का पहला मुकाबला बुधवार 3 जून 2026 को रात नौ बजे से शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्टय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर में खेला जाएगा। इससे पहले शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो जाएगा। सांस्कृति कार्यक्रम में बालीवुड अभिनेत्री मौनी राय अपनी टीम के साथ आकर्षक प्रस्तुति देंगी।

दर्शकों के लिए वाहन की सुविधा

सीसीपीएल सीजन-3 के आयोजक मंडल की ओर से दर्शकों को स्टेडियम तक ले आने और उन्हें वापस पहुंचाने के लिए बस की सुविधा प्रदान की जा रही है। प्राथमिकता के तौर पर स्टेडियम के आसपास आने वाले क्षेत्रों के लोगों को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। राजधानी रायपुर से भी दर्शकों को पहुंचने के लिए बस की सुविधा प्रदान की गयी है।