नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले छत्तीसगढ़ के सीएम

रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित आवास पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान, दोनों नेताओं ने जन कल्याण, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की।

बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 24 मई 2026 से नई दिल्ली प्रवास पर हैं। 24 मई को उन्होंने दिल्ली में आयोजित जनजातीय रैली में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

छत्तीसगढ़ सदन में उन्होंने प्रदेश के भाजपा नेताओं और सांसदों से भी मिलकर उनके साथ समय बिताया था। 25 मई की सुबह उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर मुलाकात की।