रायपुर, 17 जुलाई 2026। जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा 16 जुलाई को चितवन वृद्धाश्रम का भ्रमण कर सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (एरिया-एफ) जेवाईपी यशस्विनी मुख्य अतिथि तथा जोन-27 के जोन प्रेसिडेंट जेएफपी सीए प्रणव लाठ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल (पूर्व चेयरमैन, मैक) के मार्गदर्शन में चैप्टर इंचार्ज जेसी डॉ. ऋषि पांडेय, चैप्टर प्रेसिडेंट जेसी अर्क पीयूष पांडेय तथा चैप्टर सेक्रेटरी जेसी अनंत दुबे के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और जेसीआई के सदस्यों ने चितवन वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ आत्मीय समय बिताया। सदस्यों ने उनसे बातचीत कर उनके जीवन के अनुभव सुने और कई यादगार पल साझा किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा।
आयोजन में बुजुर्गों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद सभी ने एक साथ भोजन कर आपसी स्नेह और अपनत्व को और मजबूत किया।
मुख्य अतिथि जेवाईपी यशस्विनी और विशिष्ट अतिथि जेएफपी सीए प्रणव लाठ ने अपने संबोधन में समाज सेवा, मानवीय मूल्यों और संवेदनशीलता को जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सदस्यों से निरंतर सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समय-समय पर ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज में सेवा भाव, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना तथा बुजुर्गों और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटना है।
