रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में बुधवार को भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और कांग्रेस विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह को उत्कृष्ट विधायक अलंकर सम्मान से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे राज्यपाल रमेन डेका ने दोनों विधायकों को उत्कृष्ट विधायक अलंकरण सम्मान प्रदान किया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत राज्य सरकार के मंत्री व पक्ष-विपक्ष के विधायक मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकार संत राम साहू, सौरभ सिंह और राजेश राज को उत्कृष्ट पत्रकार अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधानसभा की गौरवशाली परंपरा और उत्कृष्ट विधायक अलंकरण से विभूषित दोनों विधायकों के कार्यों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट अलंकर सम्मान पाने वाले विधायकों और पत्रकारों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
