रायपुर, 29 जून 2025। छत्तीसगढ़ी फिल्म तोर संग मया लागे बनकर तैयार है। 11 जुलाई 2025 को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आयेगी। इस फिल्म के निर्माता सोमेश केशरवानी, सागर केसरवानी और मदन कहरा हैं। निर्देशन उत्तम तिवारी ने किया है।
निर्माता सागर केसरवानी ने बताया कि फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है। फिल्म में रोमांस, इमोशन, एक्शन शामिल है। इसके गानों को दर्शको का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म का लेखन दिलीप कौशिक ने किया है। अन्य लोगों में सहायक निर्देशक अर्जुन परमार और महेश सिंह हैं। प्रोडक्शन मैनेजर प्रदीप विश्वकर्मा, योगेश साहू और योगेश कश्यप हैं।
कैमरामेन की भूमिका विष्णु शर्मा, लक्ष्मण यादव और मयंक साहू ने निभाई है। मेकअप मेन रज्जू सरकार और विलास राऊत ने किया है। आर्ट डिजाइनर अश्वनी जंघेल हैं। फिल्म में कर्णप्रिय संगीत उत्तम तिवारी ने बनाया है। ऑडियो रिकार्डिंग मिलन स्टूडियो और म्यूजिक कटक में की गयी है। म्यूजिक अरेंज प्रफुल्ल बेहरा का है।
गानों में अपनी सुरीली आवाज सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, नितिन दुबे, अनुपमा मिश्रा, श्रद्धा मंडल और कंचन जोशी ने दिया है। कोरियोग्राफी दिलीप बैस, नन्दू मास्टर (ओडिसा) ने किया है।
फिल्म के कलाकारों में पकलू पचासी नायक की भूमिका में हैं। नायिका का रोल हिरनमयी दास ने किया है। इसके अलावा किर्ती प्रकाश जायसवाल, आलोक मिश्रा, विनोद उपाध्याय, अर्जुन परमार, गायत्री निषाद, दिब्या नागदेवे, मोहन चौहान, प्रकाश, शशीता साहू ने शानदार अभिनय किया है।
















