डॉ. अजय सहाय को अमीषा पटेल ने किया सम्मानित

डॉ. अजय सहाय को अमीषा पटेल ने किया सम्मानित

रायपुर, 4 जुलाई 2025। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के डॉ. अजय सहाय को बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हेल्थकेयर आइकॉन आफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया। डॉ. सहाय पिछले चार दशकों से ग्रामीण, आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सैकड़ों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता और समृद्धि के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। डॉ. सहाय केवल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि एक फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्माता और निर्देशक भी हैं। उन्होंने स्वास्थ्य समस्याओं और सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता के लिए कई इंफोटेनमेंट कार्यक्रम बनाए।

स्वच्छता पर केंद्रित डीडी किसान के धारावाहिक परिवर्तन का निर्देशन भी उन्होंने किया। उनके इस बहुआयामी योगदान ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर सैकड़ों सम्मान दिलाए हैं। इस अवॉर्ड से सम्मानित होने पर डॉ. सहाय ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि यह सम्मान उनके लिए और अधिक सेवा करने की प्रेरणा है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।