एचएनएलयू ने नेशनल ची नान यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू

रायपुर, 22 मई 2026। हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर ने ताइवान की नेशनल ची नान यूनिवर्सिटी (एनसीएनयू ) के साथ एक मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू ) साइन किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच अकादमिक और रिसर्च सहयोग को और मजबूत बनाना है। यह एमओयू 6 मई 2026 को ताइवान स्थित एनसीएनयू कैंपस में साइन किया गया।

इस मौके पर एचएनएलयू के वाइस चांसलर प्रो. विवेकानंदन ने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच इंटरडिसिप्लिनरी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा और भारत एवं ताइवान के बीच अकादमिक और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा।

नेशनल ची नान यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. डोंग-सिंग वू, जो मूल रूप से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं, ने भारत के एक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सहयोग लॉ और टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान

  • संयुक्त रिसर्च और अकादमिक एक्सचेंज को बढ़ावा देंगे
  • कॉन्फ्रेंस, सेमिनार और वर्कशॉप्स आयोजित करेंगे
  • फैकल्टी और स्टूडेंट मोबिलिटी प्रोग्राम्स चलाएंगे
  • इंटरनेशनल अकादमिक पार्टनरशिप्स विकसित करेंगे
  • इंटरडिसिप्लिनरी एवं कम्पेरेटिव रिसर्च के अवसरों को बढ़ावा देंगे

एचएनएलयू के बारे में

यह साझेदारी एचएनएलयू के ग्लोबल अकादमिक नेटवर्क को विस्तार देने और सार्थक अंतरराष्ट्रीय सहयोग विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। साल 2003 में स्थापित एचएनएलयू, अटल नगर, नया रायपुर, छत्तीसगढ़ में 65 एकड़ के इको-फ्रेंडली कैंपस में स्थित है। विश्वविद्यालय को बार काउंसिल आॅफ इंडिया और यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन से मान्यता प्राप्त है।

एचएनएलयू में संचालित कोर्स

  • बी.ए. एलएल.बी. (आनर्स): पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, जिसमें प्रवेश क्लैट-यूजी के माध्यम से होता है।
  • एलएल.एम. : एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम, जिसमें प्रवेश क्लैट-पीजी से होता है।
  • लॉ एवं इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज में पीएच.डी. प्रोग्राम।

कैंपस की वास्तु कला अद्धितीय

विश्वविद्यालय का कैंपस पुराने भारतीय संसद भवन की वास्तुकला से प्रेरित है। यहाँ एयर-कंडीशंड अकादमिक ब्लॉक्स, सुप्रीम कोर्ट की कायर्वाही की तर्ज पर बने मूट कोर्ट हॉल, मनुपात्रा और एससीसी आॅनलाइन जैसे प्रमुख लीगल डेटाबेस से लैस सेंट्रल लाइब्रेरी, साथ ही हॉस्टल, जिम और स्पोर्ट्स सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

एचएनएलयू का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी लगातार मजबूत रहा है। यहाँ के छात्र देश की प्रमुख लॉ फर्म्स, कॉर्पोरेट कंपनियों, कंसल्टेंसी संस्थानों और लिटिगेशन चैंबर्स में चयनित होते रहे हैं।

एनसीएनयू ताइवान के बारे में

नेशनल ची नान यूनिवर्सिटी ताइवान का एक प्रमुख पब्लिक यूनिवर्सिटी है, जहां 24 अंडरग्रेजुएट, 34 मास्टर्स और 13 डॉक्टोरल प्रोग्राम संचालित किए जाते हैं। विश्वविद्यालय में हर वर्ष लगभग 6,000 से 6,500 छात्र अध्ययन करते हैं।

विश्वविद्यालय में आठ विशेष रिसर्च सेंटर्स हैं और यह ह्यूमैनिटीज, लॉ, टेक्नोलॉजी, टूरिज्म और एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट को जोड़ते हुए इंटरडिसिप्लिनरी एजुकेशन को बढ़ावा देता है।

ताइवान के मध्य पवर्तीय क्षेत्र में स्थित एनसीएनयू कैंपस अपने प्राकृतिक और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ रोइंग, आचर्री और सॉफ्टबॉल जैसी गतिविधियों के लिए भी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

एनसीएनयू अपनी सस्टेनेबिलिटी पहल, इनोवेशन-ड्रिवन एजुकेशन और कार्बन एमिशन कम करने के प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखता है और नियमित रूप से ग्लोबल ग्रीन यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स में शामिल होता है।