• Home
  • यूपी
  • रामापुर में लगा नेत्र जांच शिविर, 140 ने कराई जांच, 7 मोतियाबिंद से पीडि़त मिले
रामापुर में लगा नेत्र जांच शिविर, 140 ने कराई जांच, 7 मोतियाबिंद से पीडि़त मिले

रामापुर में लगा नेत्र जांच शिविर, 140 ने कराई जांच, 7 मोतियाबिंद से पीडि़त मिले

गौरा (प्रतापगढ़), 5 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गौरा क्षेत्र की रामापुर बाजार में 5 सितंबर को नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर केमजास संस्थान द्वारा कृष्णा मेमोरियल हास्पिटल में आयोजित किया गया। शिविर में सरस्वती आई हास्पिटल प्रतापगढ़ के संचालक डॉ देवांशु ओझा के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम ने जांच किया। शिविर में कुल 140 लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। इनमें से 7 लोग मोतियाबिंद से पीडि़त पाये गये।

चिकित्सकों की टीम में डा संतोष, डा अरमान, आशीष तिवारी, डा जीवन प्रकाश दुबे, पिंकी विश्वकर्मा शामिल रहे। चिकित्सकों ने नेत्ररोगियों को आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं।