जाह्नवी कपूर ने एक साथ निभाईं कई जिम्मेदारियां

मुंबई, 19 मई 2026। जाह्नवी कपूर ने आगामी फिल्म के सेट पर पेड्डी केवल अभिनेत्री के रूप में ही नहीं, बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रोडक्शन और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर जैसी कई जिम्मेदारियां निभाईं। जब से फिल्म पेड्डीकी घोषणा हुई है, फैंस बेसब्री से जाह्नवी कपूर को राम चरण के साथ एक बिल्कुल नए अवतार में देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।

इस बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा में जाह्नवी अचियम्मा का किरदार निभाने वाली हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने खुलासा किया है कि जाह्नवी फिल्म की तैयारी और मेकिंग में कितनी गहराई से जुड़ी हुई हैं।

जाह्नवी की तारीफ करते हुए बुची बाबू ने कहा, आई मस्ट से, जान्हवी बहुत मेहनती लड़की है। स्पेशली ‘पेड्डी’ के सेट पर वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं थी, बल्कि इस फिल्म के लिए वह असिस्टेंट डायरेक्टर, मैनेजर, हीरोइन, प्रोडक्शन डिज़ाइनर, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर सब कुछ थीं।

फिल्ममेकर के मुताबिक, जाह्नवी लगातार अपने किरदार को बेहतर और असली बनाने के लिए नए आइडियाज़ देती थीं और फिल्म के कई विभागों में सक्रिय रूप से शामिल रहती थीं। उनका पूरा फोकस इस बात पर था कि उनके किरदार की हर छोटी-बड़ी डिटेल पूरी तरह प्रामाणिक लगे।

बुची बाबू के इन खुलासों के बाद अब फैंस ‘पेड्डी में जाह्नवी कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन को देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि अचियम्मा का किरदार फिल्म की कहानी में मजबूत भावनात्मक प्रभाव डालेगा और ग्रामीण व स्पोर्ट्स बैकड्रॉप वाली इस कहानी को और गहराई देगा।