पेट्रोल और डीजल के फिर बढ़ गये दाम

नई दिल्ली, 19 मई 2026। पेट्रोल और डीजल के दाम में कंपनियों ने फिर बढो़त्तरी कर दी है। पांच दिन के भीतर यह दूसरी बाद कीमत बढ़ाई गयी है। इस बार डीजल 91 पैसे और पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इससे पहले, शुक्रवार 15 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाये गये थे।

लोगों को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि प्राविधान के विपरीत जाकर तेल कंपनियों को इस तरह की मनमानी करने की छूट कौन दे रहा है। प्राविधान है कि तेल कंपनियां प्रत्येक माह की 1 तारीख को ही मूल्य बढ़ाने या फिर घटाने का फैसला लेंगी। पर ऐसा कैसे हो रहा है कि आये दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढा़ दिये जो रहे हैं।

यह तब हो रहा है ज​ब सरकार रोज दावा कर रही है कि उसके पास पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टाक है। जब पर्याप्त स्टाक है और वैश्विक तनाव भी स्थिर है, ऐसे में तेल कंपनियों को मनमानी करने की छूट कौन दे रहा है।