• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर में हंगामा ओटीटी पर चार नई शॉर्ट फिल्में रिलीज, विशेष आफर लॉन्च
रायपुर में हंगामा ओटीटी पर चार नई शॉर्ट फिल्में रिलीज, विशेष आफर लॉन्च

रायपुर में हंगामा ओटीटी पर चार नई शॉर्ट फिल्में रिलीज, विशेष आफर लॉन्च

रायपुर, 1 जुलाई 2025। फिल्मीकैंडी एंड यूनिटी प्रोडक्शन एलएलपी ने 1 जुलाई 2025 को रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चार प्रभावशाली शॉर्ट फिल्मों इंस्टेंट लोन, फैमिली बॉय, ए कप आफ कॉफी, और झुनझुना के रिलीज की घोषणा की।

ये फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं और अब हंगामा ओटीटी पर उपलब्ध हैं। इस अवसर पर हंगामा ओटीटी ने रायपुर के दर्शकों के लिए विशेष आफर लॉन्च किया, जिसमें मात्र 1 रुपये में एक महीने का अनलिमिटेड सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह पहल गुणवत्तापूर्ण कंटेंट को बढ़ावा देने और स्थानीय कलाकार अपूर्व डेगन जैसे टैलेंट को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर अपूर्व डेगन, निर्देशक खुशबू झा और निर्माता हर्ष टोगानी उपस्थित थे। इंस्टेंट लोन आसान लोन के खतरों और कर्ज के जाल पर केंद्रित है। खुशबू झा ने इसे युवाओं और अभिभावकों के लिए जागरूकता का माध्यम बताया।

फैमिली बॉय अत्यधिक लाड़-प्यार के दुष्प्रभावों को दर्शाती है, जो आत्मनिर्भरता का संदेश देती है। ए कप आफ कॉफी बाहरी दिखावे के आधार पर आकलन के खिलाफ प्रेरित करती है। अपूर्व डेगन ने कहा, किसी को उसके कवर से नहीं, आत्मा से पहचानें।

झुनझुना सच्चे रिश्तों और भावनात्मक जुड़ाव की कहानी है। अपूर्व डेगन ने इन फिल्मों में अशोक बेनीवाल, अमित बेहल, पंकज बेरी, अंजन श्रीवास्तव और सुलभा आर्य जैसे दिग्गजों के साथ काम किया। उन्होंने कहा, इन अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए एक्टिंग स्कूल जैसा था।

खुशबू झा ने बताया कि सामाजिक संदेश वाली फिल्में बनाना उनके लिए संतोषजनक रहा। हर्ष टोगानी ने कहा, हमारा प्रोडक्शन हाउस समाज को सार्थक कंटेंट देना चाहता है। हंगामा ओटीटी का 1 रुपये वाला आफर रायपुर के मरीन ड्राइव, कटोरा तालाब, एन.आई.टी. चोपाटी, पंडरी और शंकर नगर में कूपन के माध्यम से उपलब्ध है।

दर्शक हंगामा प्ले ऐप या वेबसाइट के जरिए इस आॅफर का लाभ उठा सकते हैं। यह पहल रायपुर के सिनेमा प्रेमियों और उभरते कलाकारों के लिए एक अनूठा अवसर है।