Join US

रितेश पांडे और शिवानी सिंह का होली सॉन्ग रिलीज

By
On:
Follow Us

मुंबई, 2 मार्च 2025। रितेश पांडे, जो गायक और अभिनेता हैं, उनका और गायिका शिवानी सिंह का होली स्पेशल गाना रंग दलाई भौजाई पे टी-सीरिज हमार भोजपुरी पर रिलीज हो गया है।

रंग डलाई भौजाई पे होली के पारंपरिक रंग में रंगा हुआ मजेदार गाना है। इस गाने को रितेश पांडे और शिवानी सिंह ने गाया है।इस गाने की गीतकार उत्कर्ष उपाध्याय हैं और संगीतकार अभिषेक गुप्ता हैं। वीडियो डायरेक्टर गोविंद प्रजापति, डीओपी नवीन वर्मा और एलेक्स चंदू हैं।डांस मास्टर आकाश राज, संपादक सुमंत प्रजापति हैं।

रितेश पांडे ने कहा, होली का त्योहार खुशी और रंगों का त्योहार होता है, और इस मौके पर हर साल मैं अपने दर्शकों के लिए कुछ नया और मजेदार लेकर आता हूं। ‘रंग दलाई भौजाई पा’ एक ऐसा ही गाना है, जो लोगों को झूमने और रंगों में सराबोर होने के लिए मजबूर कर देगा। मुझे उम्मीद है कि यह गाना होली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेगा और सबको पसंद आएगा।

शिवानी सिंह ने कहा, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली स्पेशल गानों की हमेशा से एक खास जगह रही है। इस गाने को गाने का अनुभव बेहद शानदार रहा। रितेश पांडे जैसे सिंगर के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव था। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हमारी यह जोड़ी और यह गाना खूब पसंद आएगा।

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - editorasr24@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel