• Home
  • फिल्म
  • प्रभास की कल्कि 2898 AD ने मचाया धमाल, एक साल बाद भी सुपरस्टार की स्टार पावर बरकरार
प्रभास की कल्कि 2898 AD ने मचाया धमाल, एक साल बाद भी सुपरस्टार की स्टार पावर बरकरार

प्रभास की कल्कि 2898 AD ने मचाया धमाल, एक साल बाद भी सुपरस्टार की स्टार पावर बरकरार

मुंबई, 29 जून 2025। पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने अपनी माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के साथ एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी स्टार पावर का कोई मुकाबला नहीं। रिलीज़ के एक साल पूरे होने पर यह फिल्म आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। ₹1000 करोड़ की वैश्विक कमाई के साथ इस फिल्म ने इंडियन और तेलुगु सिनेमा में नए कीर्तिमान स्थापित किए।

‘बाहुबली’ से लेकर ‘कल्कि 2898 AD’ तक, प्रभास की हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। ‘कल्कि 2898 AD’ ने तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग के साथ रिकॉर्ड बनाया और दुनियाभर में दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। प्रभास की सादगी और मेहनत ने उन्हें हर वर्ग के दर्शकों का चहेता बनाया है। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि जापान से उनके फैंस खास तौर पर हैदराबाद पहुंचे थे, सिर्फ उनकी फिल्म देखने के लिए।

प्रभास का फैनबेस सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उनकी जबरदस्त फॉलोइंग है। ‘कल्कि 2898 AD’ की कामयाबी और उनके फैंस का अटूट प्यार इस बात का सबूत है कि प्रभास आज के दौर के सबसे प्रभावशाली और यादगार अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फिल्में न सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि सिनेमा के नए मानदंड भी स्थापित करती हैं।