• Home
  • छत्तीसगढ़
  • लायंस क्लब रायपुर कैपिटल को मिला बेस्ट क्लब का अवार्ड
लायंस क्लब रायपुर कैपिटल को मिला बेस्ट क्लब का अवार्ड

लायंस क्लब रायपुर कैपिटल को मिला बेस्ट क्लब का अवार्ड

रायपुर, 24 अगस्त 2025। लायंस इंटरनेशनल क्लब्स के डिस्ट्रिक्ट 3233-उ की कैबिनेट इंस्टालेशन और प्रथम कैबिनेट मीटिंग रायपुर में आयोजित हुई। इस समारोह में उत्कृष्ट सामाजिक सेवा के लिए लायंस क्लब्स को पुरस्कृत किया गया, जिसमें बेस्ट क्लब का पुरस्कार विशेष रूप से चर्चा में रहा।

अध्यक्ष (2024-25) एमजेएफ लायन डॉ. मीनाक्षी कौशल और उनकी टीम को सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य के लिए इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन पंकज मेहता, गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल, और भूतपूर्व गवर्नर एमजेएफ लायन सुधीर जैन द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पीएमजेएफ लायन रंजना महावर, लायन प्रीति पांडेय, एमजेएफ लायन डॉ. राकेश कौशल, लायन कनीज सिद्दीकी, लायन अमर जीत कौर, लायन भोजराज, लायन सरिता जैन, और लायन पीआरओ समाजसेवी संतोष गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।