यूपी

प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति का निधन, कालाकांकर में ली अंतिम सांस

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जून 10, 2025
1 min read • 1.2k views
प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति का निधन, कालाकांकर में ली अंतिम सांस

प्रतापगढ़, 10 जून 2025। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की पूर्व सांसद व भाजपा की वरिष्ठ नेता राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महराज जयसिंह सिसोदिया का कालाकांकर में असामयिक निधन हो गया। कालाकांकर राजभवन में शनिवार 9 जून 2025 की रात करीब 9.30 बजे महराज जयसिंह सिसोदिया ने जीवन की आखिरी सांस ली।

महराज जयसिंह सिसोदिया के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 10 जून को कालाकांकर स्थित पतित पावनी गंगा के तट पर किया गया। पुत्र युवराज भुवन्यू सिंह ने महराज जयसिंह सिसोदिया के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। कालाकांकर राजभवन के करीबी ओम प्रकाश पाण्डेय अनिरुद्ध रामानुजदास ने बताया कि महराज जयसिंह सिसोदिया राजस्थान के प्रतापगढ़ रियासत के राजा थे।

कालाकांकर रियासत के राजा दिनेश सिंह जो भारत सरकार के विदेश मंत्री रहे, उन्होंने अपने सबसे छोटी बेटी राजकुमारी रत्ना सिंह का विवाह महराज जयसिंह सिसोदिया के साथ किया था। राजकुमारी रत्ना सिंह ही राजा दिनेश सिंह के निधन के बाद कालाकांकर रियासत की वारिस हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।