• Home
  • देश
  • मंजुषा नागपुरे निर्विरोध पुणे की महापौर चुनी गईं
मंजुषा नागपुरे निर्विरोध पुणे की महापौर चुनी गईं

मंजुषा नागपुरे निर्विरोध पुणे की महापौर चुनी गईं

पुणे, 9 फरवरी 2026। भाजपा की मंजुषा नागपुरे को निर्विरोध पुणे की महापौर चुन लिया गया। सोमवार 9 फरवरी को एनसीपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अंतिम क्षणों में नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस और एनसीपी के पीछे हटने के बाद भाजपा पार्षद मंजुषा नागपुरे निर्विरोध पुणे की महापौर चुन ली गईं।

बता दें शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के पीएमसी समूह के नेता गणेश बिडकर ने अपील की थी। गणेश बिडकर की अपील के बाद, एनसीपी की शीतल सावंत और कांग्रेस की अश्विनी लांडगे ने चुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया।

गणेश बिडकर ने महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री और पुणे के पालक मंत्री अजीत पवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री और पुणे सांसद सुरेश कलमाडी के सम्मान में राजनीतिक दलों से चुनाव न लड़ने का आग्रह किया। नाम वापस लेने से पहले महापौर पद के लिए कुल तीन नामांकन दाखिल किए गए थे।