रायपुर, 3 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ शासन ने कोरबा के वनमंडलाधिकारी रहे मयंक अग्रवाल को चिप्स का चीफ आपरेटिंग आफिसर नियुक्त किया है। इस संबंध में गुरुवार 3 जुलाई 2025 को आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक मयंक अग्रवाल की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग में लेते हुए उन्हें सुशासन एवं अभिसरण विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही चिप्स के चीफ आपरेटिंग आफिसर पद की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।













