रायपुर, 10 अगस्त 2025। छालीवुड के फेमस निर्माता मोहित साहू एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी बना रहे हैं। 8 अगस्त को इस फिल्म का मुहुर्त कर दिया गया। यह फिल्म एन माही फिल्म प्रोडक्शन और साई कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है।
मुहुर्त कार्यक्रम में निर्माता मोहित साहू के साथ मनोज वर्मा, अनुपम वर्मा, संजय महानंद सहित छॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक, कलाकार और वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
फिल्म के बारे में
- मुख्य निर्माता- मोहित साहू
- लेखक और निर्देशक- उदय कृष्णा
- मुख्य कलाकार – अनिल सिंहा और रिंकू राजा
राजा हिन्दुस्तानी इंटरटेनमेंट फिल्म : मोहित
निर्माता मोहित साहू का कहना है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी एक इंटरटेनमेंट फिल्म है। इसमें लव, एक्शन, पारिवारिक डोज के साथ शानदार गीत-संगीत का आनंद दर्शकों को मिलेगा। यह फिल्म समाज के लिए सकारात्मक संदेश देगी।













