प्रतापगढ़, 21 मार्च 2025। कांग्रेस पार्टी का प्रतापगढ़ जिले में डाक्टर नीरज त्रिपाठी पर भरोसा बरकरार है। एक बार फिर उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। नीरज त्रिपाठी को फिर से जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है।
20 मार्च को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी किया है। इसमें प्रतापगढ़ जिले से नीरज त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष के रुप में फिर से जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
नीरज त्रिपाठी प्रतापगढ़ जिले में सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी रह चुके हैं।