विदेश

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 16, 2025
1 min read • 1.2k views
पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

नई दिल्ली 16 मार्च 2025। वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो गयी है। इसके लिए आनलाइन विंडो खोल दी गयी है। 31 जुलाई 2025 तक आवेदन किये जा सकेंगे। बता दें कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के ये पुरस्कार ​दिये जाते हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दते हुए पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख आगामी 31 जुलाई है। वर्ष 2026 में गणतंत्र दिवस पर यह पुरस्कार घोषित किए जाएंगे। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।

अन्य जानकारी

  • पद्म पुरस्कारों के तहत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री दिए जाते हैं।
  • वर्ष 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
  • पद्म पुरस्कार विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किए जाते हैं।
  • जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।

ये नहीं होंगे पात्र

चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्कारों के पात्र नहीं हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।