• Home
  • फिल्म
  • अल्लू अर्जुन की फिल्म में साहसिक रोल करेंगी रश्मिका मंदाना
अल्लू अर्जुन की फिल्म में साहसिक रोल करेंगी रश्मिका मंदाना

अल्लू अर्जुन की फिल्म में साहसिक रोल करेंगी रश्मिका मंदाना

मुंबई, 9 जुलाई 2025। बॉलीवुड की नवोदित और कम समय में फेमस होने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अब नये अंदाज में नजर आने जा रही हैं। वह अल्लू अर्जुन की फिल्म में साहसिक किरदार का रोल निभाएंगी।

जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन नई फिल्म AA22XA6 बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। खबर है कि निर्देशक एटली ने फिल्म की स्टारकास्ट से अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को भी शामिल कर लिया है। इस फिल्म में पहले ही दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर को कास्ट किया गया था। अब रश्मिका मंदाना के फिल्म से जुड़ने की खबर आयी है। बताया जा रहा है कि निर्देशक एटली ने एक बेहद खास भूमिका निभाने के लिए रश्मिका का चयन किया है।

चर्चा है कि रश्मिका मंदाना इस फिल्म में साहसी किरदार को रोल निभाएंगी। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। 2026 की छमाही में फिल्म की शूटिंग खत्म करने की योजना है। 2026 के अंत में या 2027 की शुरुआत में यह फिल्म सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। इसे हिंदी और तेलुगू समेत एक साथ कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।