यूपी

प्रतापगढ़ डिपो में संविदा चालकों के 30 पदों पर होगी भर्ती

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मई 17, 2025
1 min read • 1.2k views
प्रतापगढ़ डिपो में संविदा चालकों के 30 पदों पर होगी भर्ती

प्रतापगढ़, 17 मई 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में परिवहन विभाग प्रतापगढ़ डिपो में चालकों के 30 पदों पर संविदा पर भर्ती की जा रही है। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने बताया है कि प्रतापगढ़ डिपो में निगम वाहनों के संचालन हेतु 30 संविदा चालकों की आवश्यकता है।

ये होनी चाहिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा-8 पास होनी चाहिये
  • ऊंचाई 5 फिट 3 इंच
  • अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस न्यूनतम 02 वर्ष पुराना होना चाहिये
  • न्यूनतम आयु 23 वर्ष 6 माह व कार्य करने की अधिकतम आयु 58 वर्ष होनी चाहिये।

क्या मिलेगा वेतन

चालक भर्ती सुविधा एवं देयक के सम्बन्ध में बताया है कि प्रति किमी. 2.06 रूपये का भुगतान, फण्ड, नाइट भत्ता एवं दुर्घटना बीमा की सुविधा, 22 दिन की ड्यूटी एवं 5000 किमी पूर्ण करने पर रूपये 3000 का अतिरिक्त प्रोत्साहन, बसों यात्रा हेतु पारिवारिक पास की सुविधा, उत्कृष्ट योजना के अन्तर्गत रूपये 19593 एवं उत्तम योजना के अन्तर्गत रूपये 16593 तक का पारिश्रमिक भुगतान, छमाही प्रोत्साहन योजना रूपये 500 एवं 01 वर्ष प्रोत्साहन योजना रूपये 1500-3000।

कहां होगा साक्षात्कार

आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिये रूपये 25 एवं अन्य श्रेणी रूपये 100 निर्धारित है। साक्षात्कार का समय प्रत्येक बृहस्पतिवार स्थान-कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रतापगढ़ डिपो निर्धारित है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रतापगढ़ डिपो में सुरेन्द्र सिंह कार्यालय सहायक प्रथम से सम्पर्क किया जा सकता है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।