• Home
  • यूपी
  • दिल्ली पहुंचकर संजय पांडेय ने अवधेश प्रसाद को दी जन्मदिन की बधाई
दिल्ली पहुंचकर संजय पांडेय ने अवधेश प्रसाद को दी जन्मदिन की बधाई

दिल्ली पहुंचकर संजय पांडेय ने अवधेश प्रसाद को दी जन्मदिन की बधाई

प्रतापगढ़, 1 अगस्त 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले के सपा नेता संजय पांडेय, जो दिवंगत पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय के बेटे हैं, ने दिल्ली पहुंचकर अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद को उनके जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी।

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के जन्मदिन पर उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर जश्न का माहौल रहा। समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ ही पार्टी अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अवधेश प्रसाद के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।