यूपी

सीबीएसई बोर्ड 10वीं में संस्कार ग्लोबल स्कूल ने रचा इतिहास

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अप्रैल 16, 2026
2 min read • 1.2k views
Sanskar Global School Creates History

प्रतापगढ़, 16 अप्रैल 2026। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में प्रतापगढ़ के संस्कार ग्लोबल स्कूल ने इतिहास रच दिया। 15 अप्रैल को सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम में जिले के संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा की अनाया शर्मा और आइंस्टीन पब्लिक स्कूल के पुष्पराक्ष त्रिपाठी 500 में 488 (97.6) अंकों के साथ संयुक्त रूप से अव्वल रहे।

जिले की टॉपटेन की मेरिट सूची में संस्कार ग्लोबल स्कूल का दबदबा रहा। चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने बच्चों को बधाई देते हुए इसका श्रेय बच्चों की लगन एवं शिक्षकों की मेहनत को दिया। निदेशक रंजन सिंह, प्रिंसिपल समीना अख्तर ने बच्चों को बधाई देते मुंह मीठा कराकर प्रोत्साहित किया।

इस दौरान अखिलेश मिश्र, जितेंद्र विक्रम सिंह, प्रकाश त्रिपाठी, अमित सोनी, सौरभ पांडेय, अविनाश सिंह, नीलम तिवारी, विनोद मौर्य,अतुल सिंह,शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे।

टाप 10 बच्चों की सूची

  • अनाया शर्मा 97.6 (488)
  • रुद्रांश सोमवंशी 97.2 (486)
  • अथर्व तिवारी 97 (485)
  • सायमा 96.8 (484)
  • प्रगति पांडेय 96.4 (482)
  • अरिबा 96.2 (481)
  • अनुनय और फातिमा 96 (480)
  • पार्थ सिंह 95.8 (479)
  • आस्था सरोज 95.6 (478)
  • शशांक शेखर 95.2 (476)
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।