यूपी

अंकित बालियान हत्याकांड के दोनों शूटर मुठभेड़ में ढेर

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 31, 2026
2 min read • 1.2k views
9674123
लखनऊ , 31 अगस्त 2026। आखिरकार वही हुआ जिसका इंतजार था। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटर मार गिराए हैं। दोनों शूटरों पर एक दिन पहले ही 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 
 
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि सोमवार 31 अगस्त की सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे थे। सूचना पर सभी थानों को मौके पर बुलाया गया। बदमाश पुलिस को चखमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए।
 
इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी है। जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाश ढेर हो गए।

 
इससे पहले रविवार को पुलिस सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आई थी। पुलिस और एसटीएफ की टीमों को पता चला है कि घटना से छह दिन पहले दो शूटर 20 अगस्त को शामली में बस स्टैंड के निकट एक होटल में रुके थे। यहां उन्होंने रात बिताई।
 
अलगे दिन सुबह वापस हरियाणा चले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करनाल निवासी दोनों शूटरों की प्रेमिका से भी पुलिस ने संपर्क कर पूछताछ कर जानकारी जुटाई। चूंकि दोनों शूटर अपनी-अपनी प्रेमिका के टच में थे।

 

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।