गोंडा की डॉ. अनीता मिश्रा ने जीता मिसेज एशिया का ख़िताब

01-December-2022

थाईलैंड में आयोजित क्लासिक मिसेज एशिया इंटरनेशनल 2022-23 प्रतियोगिता में UP के गोंडा जिले की डॉक्टर अनीता मिश्रा ने खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. अनीता मिश्रा ने जहां मिसेज एशिया इंटरनेशनल का खिताब जीता, वहीं उन्होंने मिसेज पॉपुलैरिटी का खिताब भी जीता और उन्हें टैलेंट क्वीन प्रतियोगिता में उपविजेता घोषित किया गया।


पिछले साल राजस्थान के उदयपुर में आयोजित क्लासिक मिसेज इंडिया का खिताब डॉक्टर अनीता मिश्रा ने जीता था। गोंडा जिले के अलावा प्रदेश का नाम रोशन किया। इसी क्रम में चिकित्सक अनीता मिश्रा ने एक निजी रिसॉर्ट में ईआरएम थाईलैंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। 


24 कंटेस्टेंट से मुकाबला 

उन्होंने दुनिया भर के 24 प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए क्लासिक मिसेज एशिया इंटरनेशनल का खिताब जीता। अनीता मिश्रा को सोशल मीडिया के जरिए मिले वोटों की बदौलत उन्हें मिसेज पॉपुलैरिटी का खिताब मिला। और प्रतिभा प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता 26 नवंबर को थाईलैंड में आयोजित की गई थी।


भगवान शिव में है आस्था 

अनीता मिश्रा वहां शामिल हुईं और अन्य प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी। अनीता मिश्रा के साथ उनके पति डॉ. पुण्योदय मिश्रा भी कदम से कदम मिलाकर चले और जब वह 1 दिसम्बर 2022 को जिले में पहुंचीं तो हर जगह उनका स्वागत हुआ। डॉ. अनीता मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर गोंडा जिले की जनता का आभार व्यक्त किया। अनीता मिश्रा ने बताया कि वह महाकाल की भक्त हैं और भगवान शिव में उनकी बहुत आस्था है। उनके आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है।

Related News
thumb

7 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 मई वर्ष का 127वॉ (लीप वर्ष मे 128 वॉ) दिन है। आईये जानते हैं 07 मई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका ...


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

सोमवार 6 मई 2024 को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें राजधानी के द रेडियंट वे, र...


thumb

6 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था मोतीलाल नेहरू का जन्म

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। may 6 in indi...


thumb

वैक्सीन पर सतर्कता से विचार की जरुरत

जब कोरोना वैक्सीन को लेकर शिकायतों और चर्चा का माहौल गरम है, तो अन्य सभी वैक्सीनों पर पूरी सतर्कता के साथ विचार करने की जरूरत है। Need to carefully...


thumb

5 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था संगीतकार नौशाद अली का निधन

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 5 in Indi...


thumb

4 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था पंडित किशन महाराज का निधन

दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 4 in Indi...