डॉ.पुरुषोत्तम चंद्राकर बिलासा लोककला सम्मान से किये गए सम्मानित

21-February-2023

रायपुर, 21 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति के विकास में निरंतर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लोक कलाकार डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर (Purushottam Chandrakar) को बिलासा लोककला सम्मान से सम्मानित किया गया।


यह प्रतिष्ठित सम्मान 33वॉ बिलासा कला मंच द्वारा बिलासपुर के पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या शाला परिसर बृहस्पति बाजार बिलासपुर में मुख्य अतिथि शैलेश पांडे विधायक बिलासपुर, अध्यक्ष प्रवीण झा समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि डॉ अजय पाठक वरिष्ठ साहित्यकार, राजेश सिंह पार्षद, नगर निगम बिलासपुर, इरशाद अली, डॉ. सोमनाथ यादव संस्थापक एवं समस्त बिलासा कला मंच परिवार बिलासपुर के कार्यकर्ता की उपस्थिति में प्रदान किया गया।


इस अवसर पर डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर द्वारा देशभर के विभिन्न महोत्सव लोकोत्सव एवं पर्व में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करने एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने का कार्य कर रहे हैं। बिलासा लोक कला महोत्सव में डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर कृत लोकरंजनी लोककला सांस्कृतिक समिति रायपुर द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया गया हजारों की संख्या में आए दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।


कार्यक्रम में लोकरंजनी लोककला सांस्कृतिक समिति रायपुर के 25 कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ के समृद्ध पारंपरिक लोकगीत नृत्य, सुवा, करमा, ददरिया, पंथी, भोजली, राउत नाचा, फाग गीत, तथा छत्तीसगढ़ की पावन सरिता नदियों, पहाड़ पर्वत, देव तीर्थ स्थालो, तीज त्योहारों एवं स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले महापुरुषों के अवदान को सुंदर गीत संगीत एवं नृत्य के माध्यम से लयबद्ध कर लोकरंजनी लोककला सांस्कृतिक मंच द्वारा प्रस्तुत की गई।


संगीत में गुडूम, डफला, मोहरी, डमऊ, निशान, मंजीरा का विशेष उपयोग करते हैं आगे डा. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि कला के प्रति मेंरा रूझान बचपन से रहा है गांव के रामलीला एवं नाचा में बचपन से ही विभिन्न पात्र की भूमिका करते रहे लोककला मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करने निरंतर प्रयास करते हुए समाज में फैली हुई  कुप्रथा छुआछूत, भेदभाव, अंधविश्वास दूर करने, बेटी बचाने बेटी पढ़ाने, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नदी नालों का संरक्षण के साथ सामाजिक कुरीतियों, नशा मुक्त भारत का काम कर रहे हैं डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए फूहड़ता का सहारा लेना ठीक नहीं है।


नए कलाकारों को इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा आना चाहिए छत्तीसगढ़ में लोक कला संस्कृति की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं इसे प्रोफेशनल रूप से बहुत अच्छा करियर बना सकते हैं। मंच पर लोकरंजनी के संचालक वरिष्ठ लोक गायक डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, नृत्य निर्देशक रोहित साहू संगीत पक्ष में शंकर, मंशा, अर्जुन, कोमल, पवन, छतराम, गायक, बाहरू यादव, गायिका पुनेश्वरी बारले, पुष्पा साहू, नृत्य पक्ष में खुशबू, माया, भूमिका, दुर्गा, ज्योति, मनीषा, अजय, अनिल, महेंद्र, देव की विशेष भूमिका रही एवं कार्यक्रम में समा बांध दिये।

Related News
thumb

फिल्म सिकंदर में अभिनय करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती है। सलमान खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिक...


thumb

नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा