दर्द जख्मों को दिल में छिपाते रहे...

27-March-2023

लालगंज (प्रतापगढ़), 27 मार्च 2023। शहीद दिवस पर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रामपुर स्थित हैवेन एकेडमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर कवि सम्मेलन भी हुआ।

अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीद दिवस पर हैवेन एकेडमी पूरे बसन्तराय रामपुर में प्रबन्ध देवेंद्र कुमार त्रिपाठी के अयोजकत्व में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया ।

कवि सम्मेलन में अमेठी से आये कवि अनिरुद्ध मिश्र ने भगत सिंह को नमन करते हुआ पढा 

दर्द जख्मों को दिल में छिपाते रहे।

कर्ज माँ भारती का चूकते रहे।

बाराबंकी से आये कवि मनोज शीत ने भगत सिंह की ख़ानदानी पंरपरा पर छन्द पढ़ा

देश भक्त सरदार जिसके हो चाचा पिता,

बेटा क्यो न लिखे ऐतहासिक कहानी को

कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे ओज कवि अञ्जनी अमोघ ने शहीद भगतसिंह के शौर्य को नमन करते हुए पढ़ा

भगत, राजगुरु ,सुखदेव आजादी के मस्ताने थे।

राष्ट्र वेदना के स्वर में गाते नये- नये तराने थे।

वीर सपूतों को मृत्यु नही विचलित कर सकती थी

मातृभूमि की बलिवेदी पर चढ़ने के ये दीवाने थे।

डॉ केशरी शुक्ल ने पढ़ा 

भगत सिंह की सदा जवानी याद रहेगी ।

हिंदुस्तान को हरदम कहानी याद रहेंगी।।

फतेहपुर से आये कवि प्रवीण प्रसून ने पढ़ा 

खून में जो उनके रवानी की जय।

कतरे -कतरे में लिखी कहानी की जय

अनूप प्रतापगढ़ी ने अपने शेर कुछ यूं कहें

हो अगर हुकूमत तो स्वाभिमान की हो

मानता हूँ हर बात गीता या कुरान की हो।

अनूप त्रिपाठी ने नेताओ पर व्यंग करते हुए पढ़ा 

नेताओ के लिए राजनीति व्यापार हो गया। 

हर मौसम इनके लिए खुशगवार हो गया। 

प्रयागराज राज से आये कवि धनज्जय शाश्वत ने व्यंग किया

मुर्गा नोचे बिना जिनके बीतय न दिन

गौरैया बचाओ अभियान पर जोर दे रहे।।

प्रयागराज से आये कवि लालजी देहाती ने भगत की चरणवन्दना की तो दर्द जख्मों को दिल में छिपाते रहे... ने भगत सिंह के शौर्य पर कविता पढ़कर माहौल को राष्ट्र भक्तिमय किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद डॉ ओम प्रसाद मिश्र ने किया । 

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिभा त्रिपाठी ने अतिथियो एवम कवियों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन अञ्जनी अमोघ ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी थे। विशिष्ट सी ओ लालगंज राम सूरत सोनकर रहे। अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडेय रहे ।

कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर राजकुमार शुक्ल, धीरेंद्र मिश्र, विनोद शर्मा, राम लखन पटेल, मोनू त्रिपाठी, मनोज तिवारी, श्रीराम शुक्ल, महेश तिवारी, योगेंद्र तिवारी, अमरनाथ तिवारी, धुव्र मिश्र , पंकज शुक्ल , राम लखन  आदि की उपस्थिति रही।

Related News
thumb

7 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 मई वर्ष का 127वॉ (लीप वर्ष मे 128 वॉ) दिन है। आईये जानते हैं 07 मई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका ...


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

सोमवार 6 मई 2024 को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें राजधानी के द रेडियंट वे, र...


thumb

6 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था मोतीलाल नेहरू का जन्म

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। may 6 in indi...


thumb

वैक्सीन पर सतर्कता से विचार की जरुरत

जब कोरोना वैक्सीन को लेकर शिकायतों और चर्चा का माहौल गरम है, तो अन्य सभी वैक्सीनों पर पूरी सतर्कता के साथ विचार करने की जरूरत है। Need to carefully...


thumb

5 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था संगीतकार नौशाद अली का निधन

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 5 in Indi...


thumb

4 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था पंडित किशन महाराज का निधन

दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 4 in Indi...