भाजपा विधायक की दुल्हनिया बनेगी राजस्थान मूल की IAS परी बिश्नोई

09-December-2023

नई दिल्ली। वर्ष 2023 के दिसंबर माह में खूबसूरत आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई और भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई की शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस खूबसूरत युगल के वैवाहिक समारोह में तीन राज्य के करीब 3 लाख लोगों को दावत दी गई है। बता दें भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते हैं और उनकी होने वाली दुल्हन राजस्थान मूल की आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई हैं।


22 दिसंबर 2023 को उदयपुर में आयोजित वैवाहिक समारोह में दोनों एक दूसरे का हमसफ़र बनेंगे। इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए केंद्रीय मंत्रियों से लेकर वीवीआईपी लोगों को आमंत्रित किया गया है। परी और भव्य के बीच सगाई इसी साल अप्रैल माह में हुई थी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई ने भव्य बिश्नोई के साथ हुई सगाई की तस्वीर शेयर किया था।


सोशल मीडिया पर उनकी रील्स भी खूब वायरल होती रहती है। शादी के बाद नई दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में केंद्र सरकार के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने हिसार के आदमपुर में 55 गांव का दौरा कर लोगों को रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया है। कुलदीप बिश्नोई आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई के होने वाले ससुर हैं और भव्य बिश्नोई के पिता हैं।


24 दिसंबर को राजस्थान के पुष्कर में पहला रिसेप्शन होगा। इस रिसेप्शन में 50000 लोगों के पहुंचने की संभावना है। दूसरा रिसेप्शन आदमपुर में 26 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा जहां करीब डेढ़ लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। तीसरा रिसेप्शन दिसंबर महीने में ही 27 तारीख को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

Related News
thumb

आईएएस अनुपमा आनंद को रायपुर में मिली पहली पोस्टिंग

2023 बैच की आईएस सुश्री अनुपमा आनंद को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली पोस्टिंग मिली है। 15 अप्रैल 2024 को सुश्री अनुपमा आनंद ने सहायक कलेक्टर ...


thumb

UPSC 2022 की टॉपर इशिता को जौनपुर में मिली पहली पोस्टिंग

UPSC 2022 की टॉपर IAS इशिता किशोर को जौनपुर में पहली पोस्टिंग मिली है। 9 अप्रैल 2024 को इशिता किशोर ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से मुलाकात की थी।...


thumb

IPS संतोष मिश्रा बने दुलहा, मजिस्ट्रेट मीता संग रचाई शादी

28 फरवरी 2023 को IPS संतोष मिश्रा ने मजिस्ट्रेट मीता पांडेय के साथ भारतीय परम्परा के अनुरूप शादी की। IPS संतोष मिश्रा और मजिस्ट्रेट मीता पांडेय की ...


thumb

प्रदीप कुमार जेना ओडिशा राज्य के नए मुख्य सचिव बने

वरिष्ठ IAS प्रदीप कुमार जेना (Pradeep Kumar Jena) को ओडिशा का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह सुरेश चंद्र महापात्रा का स्थान लेंगे, जो 28 फ...


thumb

जसजीत कौर DM शामली ने ज़िले में 3 साल का कार्यकाल पूरा किया

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में जिलाधिकारी के पद पर पदस्थ जसजीत कौर (Jasjeet Kaur) ने अपने कार्यकाल का 3 साल पूरा कर लिया है।