IPS संतोष मिश्रा बने दुलहा, मजिस्ट्रेट मीता संग रचाई शादी

03-March-2023

लखनऊ, 3 मार्च 2023। 28 फरवरी 2023 को IPS संतोष मिश्रा ने मजिस्ट्रेट मीता पांडेय के साथ भारतीय परम्परा के अनुरूप शादी की। IPS संतोष मिश्रा और मजिस्ट्रेट मीता पांडेय की यह शादी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही। संतोष मिश्रा बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं। पिता सेना से रिटायर्ड हैं। 


संतोष को देश सेवा की लगन और देश के प्रति वफादारी अपने पिता से ही मिली है। वर्तमान में संतोष मिश्रा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में SP पद पर कार्यरत हैं। संतोष मिश्रा ने बिहार से 10वीं-12वीं की पढ़ाई की है। उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

कैंपस प्लेसमेंट में उनका सेलेक्शन यूरोप की एक कंपनी के लिए हो गया था। 4 साल यूरोप में नौकरी करने के बाद वह अमेरिका चले गए थे। वहां वह लगभग 50 लाख रुपये के पैकेज की नौकरी कर रहे थे। 7 सालों तक अमेरिका में रहने के बाद देश प्रेम उन्हें फिर भारत ले आया।

2011 में भारत आने के बाद संतोष मिश्रा ने अपना एक साल यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी को समर्पित कर दिया। सेल्फ स्टडी के बलबूते उन्होंने अपने पहले प्रयास में 144वीं रैंक हासिल की। बतौर एसपी उनकी पहली पोस्टिंग अमरोहा में हुई थी। 

मीता पांडेय ने UP PCS J की परीक्षा में 7वी रैंक हासिल कर न्यायिक मजिस्ट्रेट बनी। ट्रेनिंग के बाद मीता पांडेय की पहली पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में हुई। इसी साल संतोष मिश्रा की भी पहली पोस्टिंग अमरोहा में हुई थी।

वर्तमान में मीता पांडेय प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ में विधि अधिकारी के पद पर सेवारत हैं। शादी समारोह लखनऊ के ही एक होटल में आयोजित किया गया था। 

Related News
thumb

आईएएस अनुपमा आनंद को रायपुर में मिली पहली पोस्टिंग

2023 बैच की आईएस सुश्री अनुपमा आनंद को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली पोस्टिंग मिली है। 15 अप्रैल 2024 को सुश्री अनुपमा आनंद ने सहायक कलेक्टर ...


thumb

UPSC 2022 की टॉपर इशिता को जौनपुर में मिली पहली पोस्टिंग

UPSC 2022 की टॉपर IAS इशिता किशोर को जौनपुर में पहली पोस्टिंग मिली है। 9 अप्रैल 2024 को इशिता किशोर ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से मुलाकात की थी।...


thumb

भाजपा विधायक की दुल्हनिया बनेगी राजस्थान मूल की IAS परी बिश्नोई

वर्ष 2023 के दिसंबर माह में खूबसूरत आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई और भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई की शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस खूबसूरत युगल के वैवाह...


thumb

प्रदीप कुमार जेना ओडिशा राज्य के नए मुख्य सचिव बने

वरिष्ठ IAS प्रदीप कुमार जेना (Pradeep Kumar Jena) को ओडिशा का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह सुरेश चंद्र महापात्रा का स्थान लेंगे, जो 28 फ...


thumb

जसजीत कौर DM शामली ने ज़िले में 3 साल का कार्यकाल पूरा किया

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में जिलाधिकारी के पद पर पदस्थ जसजीत कौर (Jasjeet Kaur) ने अपने कार्यकाल का 3 साल पूरा कर लिया है।