भारत दुनिया की नई कैंसर राजधानी बना

08-April-2024

नई दिल्ली। भारत में कैंसर की घटनाएं वैश्विक दर की तुलना में तेजी से बढ़ रही हैं। इस विषय पर एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने कहा, जिस गति से देश में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, उसने अब इसे दुनिया की नई "कैंसर राजधानी" बना दिया है। द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, भारत में 2020 में लगभग 12 लाख नए कैंसर के मामले और 9.3 लाख मौतें दर्ज की गईं, जिससे यह उस वर्ष एशिया में कैंसर का दूसरा सबसे बड़ा बोझ बन गया।


शोधकर्ताओं का कहना है कि इस दशक के अंत तक देश में कैंसर के मामलों में 12 प्रतिशत की वृद्धि होने की आशंका है, जिससे कैंसर का बोझ और बढ़ सकता है। भारत में महिलाओं में स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के मामले सबसे आम हैं, जबकि पुरुषों में फेफड़े, मुंह और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा अधिक होता है। हालांकि, अन्य देशों की तुलना में भारत में कैंसर निदान की औसत आयु कम होने के बावजूद, कैंसर का पता लगाने की दर काफी कम है।


अधिकांश रोगियों में, कैंसर का पता केवल अंतिम चरण में ही चलता है, जहां रोग का उपचार बहुत कठिन हो जाता है। कैंसर के बढ़ते खतरे के बारे में शोधकर्ताओं का कहना है, हमने ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज, इंजरीज एंड रिस्क फैक्टर्स स्टडी 2019 (जीबीडी 2019) के अनुमानों का उपयोग करते हुए 1990 और 2019 के बीच 49 एशियाई देशों में 29 कैंसर के पैटर्न की जांच की। यह पाया गया है कि एशिया में श्वासनली, ब्रोन्कियल और फेफड़े (टीबीएल) कैंसर अधिक प्रचलित हैं।


महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर कई एशियाई देशों में दूसरे या शीर्ष पांच कैंसरों में से एक है। वहीं, पुरुषों में प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर और उनसे होने वाली मौतों का खतरा भी अधिक बना हुआ है।

Related News
thumb

7 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 मई वर्ष का 127वॉ (लीप वर्ष मे 128 वॉ) दिन है। आईये जानते हैं 07 मई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका ...


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

सोमवार 6 मई 2024 को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें राजधानी के द रेडियंट वे, र...


thumb

6 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था मोतीलाल नेहरू का जन्म

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। may 6 in indi...


thumb

वैक्सीन पर सतर्कता से विचार की जरुरत

जब कोरोना वैक्सीन को लेकर शिकायतों और चर्चा का माहौल गरम है, तो अन्य सभी वैक्सीनों पर पूरी सतर्कता के साथ विचार करने की जरूरत है। Need to carefully...


thumb

5 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था संगीतकार नौशाद अली का निधन

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 5 in Indi...


thumb

4 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था पंडित किशन महाराज का निधन

दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 4 in Indi...