कथा को सुनें तो उसे जीवन में उतारें : वियोगी महाराज

05-April-2024

प्रतापगढ़। सुदामा गरीब तो थे, पर दरिद्र नहीं थे। वास्तव में दरिद्र वह है, जिसमें अधिक पाने की लालसा बनी रहे। सुदामा ने भगवान कृष्ण का मित्र होने के बाद भी उनसे कुछ नहीं मांगा। इससे बड़ा संतोषी कौन हो सकता है। यह बात गोकुल लान मीरा भवन में भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास पं. अवध नारायण शुक्ल वियोगी जी महराज ने कही।


उन्होंने कहा कि भागवत महापुराण पापों को मिटाने वाला, हृदय में भगवान की भक्ति जगाने वाला व भवसागर से तारने वाला महापुराण है। भगवान कृष्ण का ही स्वरूप है। इस अवसर पर प्रख्यात कवि डा. श्याम शंकर शुक्ल श्याम, सुनील प्रभाकर व राज नारायण राजन ने धार्मिक प्रसंगों पर काव्य पाठ किया।  

   

कथा व्यास को भगवान श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण प्रदान करके अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास ने कहा कि सत्य की पहचान ही जीवन की सार्थकता है। कथा को सुनें तो उसे जीवन में उतारें।


प्रमुख समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, प्रधानाचार्य डा. जय शंकर त्रिपाठी, समाजसेवी राम कुमार ओझा, पूर्व खंड विकास अधिकारी विधि देव शुक्ला, शारदा प्रसाद शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता केपी चतुर्वेदी, पूर्व बीडीसी सुरेश पांडेय, भगवान बख्स सिंह व ओम दत्त शुक्ल आदि मौजूद रहे। लगन व भाव से आयोजन में जुटे रहे सौरभ शुक्ल, प्रखर शुक्ल, शिखर व उत्कर्ष आदि को सम्मानित किया गया। पूजन में आचार्य संदीप, सुशील कुमार ओझा रमे रहे।


Related News
thumb

7 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 मई वर्ष का 127वॉ (लीप वर्ष मे 128 वॉ) दिन है। आईये जानते हैं 07 मई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका ...


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

सोमवार 6 मई 2024 को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें राजधानी के द रेडियंट वे, र...


thumb

6 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था मोतीलाल नेहरू का जन्म

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। may 6 in indi...


thumb

वैक्सीन पर सतर्कता से विचार की जरुरत

जब कोरोना वैक्सीन को लेकर शिकायतों और चर्चा का माहौल गरम है, तो अन्य सभी वैक्सीनों पर पूरी सतर्कता के साथ विचार करने की जरूरत है। Need to carefully...


thumb

5 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था संगीतकार नौशाद अली का निधन

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 5 in Indi...


thumb

4 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था पंडित किशन महाराज का निधन

दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 4 in Indi...