CMS की शिक्षिका सुश्री निताशा गर्ग ने जीता ग्लोबल टीचर अवार्ड

08-January-2024

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस की शिक्षिका सुश्री निताशा गर्ग ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल टीचर अवार्ड अर्जित कर विश्व पटल पर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। सुश्री निताशा को  शिक्षण पद्धति में उल्लेखनीय योगदान एवं भावी पीढ़ी में वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के प्रयासों हेतु इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। अभी हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में विश्व के 108 देशों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच सुश्री नताशा को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।


सम्मान समारोह का आयोजन ए.के.एस. एजूकेशन अवार्ड के तत्वावधान में किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय ग्लोबल टीचर अवार्ड दुनिया भर के शिक्षकों के लिए प्रतिष्ठा का विषय है, जो ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय वैश्विक मानकों पर आधारित है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सुश्री नताशा की अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।


सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 65 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने वर्तमान दौर में छात्रों की क्षमताओं को समझते हुए अपनी शिक्षण पद्धति में सृजनात्मकता व नवीनता को प्रमुखता से अपनाया है और नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। 



Related News
thumb

7 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 मई वर्ष का 127वॉ (लीप वर्ष मे 128 वॉ) दिन है। आईये जानते हैं 07 मई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका ...


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

सोमवार 6 मई 2024 को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें राजधानी के द रेडियंट वे, र...


thumb

6 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था मोतीलाल नेहरू का जन्म

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। may 6 in indi...


thumb

वैक्सीन पर सतर्कता से विचार की जरुरत

जब कोरोना वैक्सीन को लेकर शिकायतों और चर्चा का माहौल गरम है, तो अन्य सभी वैक्सीनों पर पूरी सतर्कता के साथ विचार करने की जरूरत है। Need to carefully...


thumb

5 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था संगीतकार नौशाद अली का निधन

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 5 in Indi...


thumb

4 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था पंडित किशन महाराज का निधन

दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 4 in Indi...