माँ-माँ होती है...

14-May-2023

एक बच्चे के लिए, उसका पिता

दोस्त या दुश्मन हो सकता है,

दोस्त कभी दुश्मन

दुश्मन कभी दोस्त हो सकता है।

अपने पराये, पराये अपने हो सकते हैं

वह आज कुछ और है, कल कुछ और हो सकता है।

मै आज कुछ और हँू।

कल कुछ और हो सकता हँू।

माँ-

जो कल माँ थी,

आज भी माँ है

कल भी माँ रहेगी।


एक पिता के लिए उसका बेटा

सपूत या कपूत हो सकता है,

एक सपूत सा कपूत बेटे के लिए

माँ, माँ होती है।


एक बच्चे के लिए उसकी माँ

अच्छी या बुरी हो सकती है,

अच्छे या बुरे बच्चे के लिए

माँ, माँ होती है।


माँ का कोई मोल नहीं, माँ अनमोल है

माँ के लिए, दूजा कोई और शब्द नहीं,

माँ, माँ होती है...

माँ, माँ होती है !!


                      प्रकृति


विधाता का सुन्दर सृजन है, ’’प्रकृति’’

’’प्रकृति का उपहार है माँ’’।

’’माँ’’ ही ’’प्रकृति’’ है

’’प्रकृति’’ ही ’’माँ’’।।



               माँ का प्रतीक


’’माँ’’ सिर्फ नारी का रूप नहीं,

यदि भाई के स्नेह में,

’’माँ का एहसास’’ हो,

तब वह भाई भी ’’माँ का प्रतीक’’ है।


(भाई श्री भीखमचंद सांखला के संदर्भ में, बाई का नजरिया से)


              समर्पण और त्याग


माँ का उसके पति के प्रति, 

प्यार में उतना ही ’’समर्पण’’ होता है।

जितना, ’’बच्चों के प्रति’’ प्यार में ’’त्याग’’।


                  सीख


मेरी ’’हमसफर’’

हर-पल मुझे राह दिखाती है।

उसकी सीख मेरी ज़ेहन में

’’माँ की सीख’’ समान, समा जाती है।


        बेटी माँ के रूप में


’’बेटी माँ के रूप में’’ तब होती है

जब ’’बेटी’’ पिता को नई राह दिखाए।

और माँ के समान, प्यार कर,

राह में साथ हो जाये।।


माँ के समान 


जिस नारी की सूरत,

जन्म देने वाली, माँ की याद दिलाए

वह नारी भी,

माँ के समान है


कविता लेखक : नीलमचंद सांखला , सदस्य छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग रायपुर। 

Related News
thumb

7 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 मई वर्ष का 127वॉ (लीप वर्ष मे 128 वॉ) दिन है। आईये जानते हैं 07 मई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका ...


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

सोमवार 6 मई 2024 को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें राजधानी के द रेडियंट वे, र...


thumb

6 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था मोतीलाल नेहरू का जन्म

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। may 6 in indi...


thumb

वैक्सीन पर सतर्कता से विचार की जरुरत

जब कोरोना वैक्सीन को लेकर शिकायतों और चर्चा का माहौल गरम है, तो अन्य सभी वैक्सीनों पर पूरी सतर्कता के साथ विचार करने की जरूरत है। Need to carefully...


thumb

5 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था संगीतकार नौशाद अली का निधन

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 5 in Indi...


thumb

4 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था पंडित किशन महाराज का निधन

दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 4 in Indi...