किसानों के लिए खुशखबरी- इस वर्ष खूब होगी झमाझम बारिश

11-April-2023

नई दिल्ली 11 अप्रैल 2023। किसानों के लिए खुशखबरी है कि इस वर्ष देश में वर्षा ऋतु (जून-सितंबर 2023) के दौरान बारिश 96 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने 11 अप्रैल 2023 को बताया कि अनुमान के मॉडल में त्रुटि की संभावना के साथ वास्तविक वर्ष उपरोक्त अनुमान से पांच प्रतिशत कम या अधिक भी हो सकती है।


आईएमडी के 1971 से 2021 की अवधि के दीर्घावधि औसत (एलपीए) के अनुसार, देश में सामान्यतः वर्षा ऋतु में 87 सेमी बारिश होती है। हर जगह वर्षा में समानता न होने से कई क्षेत्रों में सामान्य से और भी कम या अधिक वर्षा होने का अनुमान है।


मौसम विभाग ने कहा है कि प्रायद्वीपीय भारत (दक्षिण के प्रांतों) के कई क्षेत्रों और उनसे सटे पूर्वी मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों सहित पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा हो सकती है।


आईएमडी के अनुसार इस समय भारतीय नीनो यानी हिंद महासागर के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर समुद्र तल के तापमान में अंतर की स्थितियां (आईओडी) तटस्थ बनी हुई हैं और नवीनतम जलवायु मॉडल के अनुसार आगे दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दौरान भारतीय नीनो प्रभाव सकारात्मक रूप से विकसित होने के आसार हैं।


बयान में कहा गया है कि इस वर्ष फरवरी और मार्च में उत्तरी गोलार्ध के बर्फ से ढके क्षेत्र सामान्य से कम पाए गए। उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया में सर्दियों और बसंत में वर्षा कम होती है तो दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु वर्षा का अनुमान अधिक हो जाता है क्योंकि दोनों में सामान्यतः विपरीत संबंध की प्रवृत्ति है।


आईएमडी मई 2023 के अंतिम सप्ताह में मानसनू की वर्षा के बारे में अगला अद्यतन पूर्वानुमान जारी करेगा।बयान में यह भी कहा गया है कि इस समय भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में ‘ला नीना’(समुद्र की सतह के तापमान) की स्थिति तटस्थ मानी जाने वाली स्थिति में बदल गई है।


विभिन्न नवीनतम जलवायु मॉडलों से आसार हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानूसन के दौरान  अलनीनो (समुद्र की ऊपरी सतह सामान्य से अधिक गर्म होने) की स्थिति विकसित होगी। हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान का भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वर्षा पर असर पड़ता है।


Related News
thumb

7 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 मई वर्ष का 127वॉ (लीप वर्ष मे 128 वॉ) दिन है। आईये जानते हैं 07 मई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका ...


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

सोमवार 6 मई 2024 को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें राजधानी के द रेडियंट वे, र...


thumb

6 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था मोतीलाल नेहरू का जन्म

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। may 6 in indi...


thumb

वैक्सीन पर सतर्कता से विचार की जरुरत

जब कोरोना वैक्सीन को लेकर शिकायतों और चर्चा का माहौल गरम है, तो अन्य सभी वैक्सीनों पर पूरी सतर्कता के साथ विचार करने की जरूरत है। Need to carefully...


thumb

5 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था संगीतकार नौशाद अली का निधन

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 5 in Indi...


thumb

4 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था पंडित किशन महाराज का निधन

दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 4 in Indi...