चौथी पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व विधायक संगमलाल शुक्ल

20-April-2024

प्रतापगढ़। समाजवादी विचारक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के शिष्य संगम लाल शुक्ल पूर्व विधायक की चौथी पुण्यतिथि विवेक नगर में राजेंद्र सिंह एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष जूनियर बार एसोसिएशन की अध्यक्षता में मनाई गई। धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास दास ने कहा कि संगम लाल समाजवादी सिद्धांतों के पोषक थे। संगम लाल ने डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों को आत्मसात कर लिया था।


संगम लाल की कथनी और करनी में फर्क नहीं था। हिंदी आंदोलन के सत्याग्रह में संगम लाल ने मुंबई से लेकर कच्छ तक की पदयात्रा किया था। आपातकाल के दिनों में संगम लाल पंडित सूर्यबली पांडेय  एडवोकेट स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संयोजक जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में मीसा में जेल गए और अलीगढ़ जेल में अपना जीवन बिताया। 1977 में संगम लाल जनता पार्टी से सदर विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजय श्री प्राप्त की। संगम लाल लोक बंधु राज नारायण के परम समर्थक थे।


मुख्य अतिथि इंद्रभाल मिश्रा एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष जूनियर बार एसोसिएशन ने कहा कि आप सदैव न्याय के पथ पर चले गरीबों मजलूमों की सेवा करते हुए अपना जीवन बिताया। अन्य वक्ताओं में संतोष भगवन संपादक लोक मित्र, ऋतुनंदन ओझा एडवोकेट, हेमंत नंदन ओझा एडवोकेट, हरिकेश त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष जूनियर बार, संतोष मिश्रा पूर्व मंत्री जूनियर बार, संतोष सिंह महामंत्री जूनियर बार, रविंद्र कुमार रावत एडवोकेट, राहुल सिंह, गया प्रसाद ओझा एडवोकेट, रामराज ओझा एडवोकेट, राम विशाल पांडे, हृदय नारायण शुक्ल प्रधानाचार्य, कमलेश शुक्ला, डा आमोद शुक्ला, आनोद शुक्ला, आशीष शुक्ला सहित अनेक लोगों ने आपको एक महा मानव तथा सच्चा समाज सेवक बताते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने मांग किया कि आपकी एक मूर्ति नगर पालिका क्षेत्र में लगाई जाए। अंत में देवनारायण शुक्ला एडवोकेट ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 


Related News
thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...


thumb

रायबरेली में रोडवेज़ बस से कुचलकर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...


thumb

सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार 3 मई 2024 की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे...