मेरठ की बेटी शगुन अग्रवाल ने जीता मिसेज वॉशिंगटन का खिताब

08-December-2022

लखनऊ,8 दिसम्बर 2022। मेरठ की बेटी शगुन अग्रवाल (Shagun Agarwal) ने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया है। शगुन अग्रवाल ने मिसेज वाशिंगटन 2022 का खिताब जीता है। शगुन ने विदेशी महिलाओं को मात देकर भारत को जीत दिलाकर देश का यह गौरव बढ़ाया है। इस ब्यूटी एंड माइंड कॉन्टेस्ट में शगुन ने सोशल मीडिया के गुण-दोष बताकर जीत हासिल की है।


मेरठ गढ़री रोड स्थित तुगानिया स्पोर्ट्स के चेयरमैन शौराज अग्रवाल की बेटी शगुन अग्रवाल ने वाशिंगटन में मिसेज वाशिंगटन-2022 का खिताब जीत लिया है। इस उपलब्धि पर खेल उद्योगपति शौरज अग्रवाल और शगुन की मां मीनू अग्रवाल बेहद खुश हैं। मीनू ने बताया कि 5 दिसंबर 2022 को वाशिंगटन के सिएटल शहर में मिसेज वाशिंगटन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें बेटी शगुन अग्रवाल ने शिरकत की।


शगुन अग्रवाल ने हारे हुए राउंड टॉप 18 प्रतियोगिता में खिताब जीता। मीनू बताती हैं कि शगुन शुरू से ही शो में टॉपर रही थी। उनका चलना, मेकअप, लुक्स, पर्सनैलिटी, ड्रेस सब परफेक्ट था। आखिरी दौर सबसे कठिन था। जो एक प्रश्नोत्तर का दौर था। इसमें शगुन से सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान के बारे में पूछा गया। इस सवाल का शगुन द्वारा दिया गया जवाब जजों को पसंद आया और वह जीत गईं। शगुन ने जजों से कहा कि अगर हम सोशल मीडिया के फायदों की बात करें तो जो लोग अपनों से दूर बैठे हैं उनसे बात करने का एक तरीका है। एक दूसरे से जुड़े रहने का सबसे अच्छा तरीका है ।


कुछ लोग जो अकेले होते हैं उन्हें भी दोस्त मिल जाते हैं। हम यहां दुनिया को अपना टैलेंट दिखा सकते हैं। वहीं अगर नुकसान की बात करें तो यह भी टाइम किलिंग है। वहीं, पूरे परिवार ने बेटी शगुन अग्रवाल को फोन पर बात कर बधाई दी। साथ ही परिवार ने मेरठ में जश्न मनाया। मिठाई बांटी। शगुन अग्रवाल की शादी चार साल पहले बीकानेर (जयपुर) निवासी उद्योगपति महेश गुप्ता के बेटे कार्तिकेय से हुई थी।  कार्तिकेय अमेरिका में एरिक्सन कंपनी में इंजीनियर हैं और वाशिंगटन में शगुन अग्रवाल के साथ रह रहे हैं। भाई उदित अग्रवाल ने बताया कि बहन शगुन अग्रवाल फैशन डिजाइनर हैं।

Related News
thumb

7 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 मई वर्ष का 127वॉ (लीप वर्ष मे 128 वॉ) दिन है। आईये जानते हैं 07 मई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका ...


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

सोमवार 6 मई 2024 को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसमें राजधानी के द रेडियंट वे, र...


thumb

6 मई का इतिहास : आज ही के दिन हुआ था मोतीलाल नेहरू का जन्म

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। may 6 in indi...


thumb

वैक्सीन पर सतर्कता से विचार की जरुरत

जब कोरोना वैक्सीन को लेकर शिकायतों और चर्चा का माहौल गरम है, तो अन्य सभी वैक्सीनों पर पूरी सतर्कता के साथ विचार करने की जरूरत है। Need to carefully...


thumb

5 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था संगीतकार नौशाद अली का निधन

दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 5 in Indi...


thumb

4 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था पंडित किशन महाराज का निधन

दुनिया में 4 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। May 4 in Indi...