मुंबई में आंधी ने मचाया कोहराम, 8 की मौत

13-May-2024

मुंबई।  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को सोमवार को जोरदार आंधी ने हिला डाला। धूल भरी इस आंधी के चलते लोग जहां के तहां फंस गए और कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित रहा। कई उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। तेज हवाओं के चलते कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं बैनर और बिलबोर्ड्स आदि आंधी में नीचे आ गिरे।

एक ऐसा ही बड़ा सा बिलबोर्ड गिरने के चलते 8 लोगों की मौत हो गई और 64 लोग घायल हैं। घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल का दौरा करने वाले बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा, अब तक राजावाड़ी अस्पताल में कुल 64 लोग एडमिट हुए हैं। 4 लोगों को अस्पताल में मृत घोषित किया गया और 4 लोग मौके पर ही मृत पाए गए थे।

बिलबोर्ड गिरने की घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके की है। बिलबोर्ड एक पेट्रोल पंप के सामने लगा था, जो आंधी आने पर पंप के बीचोंबीच जा गिरा, जहां कुछ लोग मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, घाटकोपर में होर्डिंग ढहने की घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मलबे में फंसे जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि मुंबई में इस सीजन की यह पहली बारिश है। बारिश होने से मुंबई और उसके आसपास के इलाके के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

हालांकि, धूल भरी हवाओं के चलते लोगों को परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ा। तेज धूल भरी आंधी चली जिससे आज दोपहर में 3 बजे ही आसमान में अंधेरा छा गया। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। वित्तीय राजधानी के कई जिलों में बिजली गुल हो गई। ऐसे में लोगों की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ गईं।  

Related News
thumb

महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं सुजाता सौनिक

महाराष्ट्र के नये मुख्य सचिव के रूप में 30 जून 2024 को सुजाता सैनिक ने कार्यभार संभाल लिया। वह पहली महिला आईएएस अधिकारी है जो महाराष्ट्र में मुख्य...


thumb

शिंदे को स्वामी विजयानंद ने दिया पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का ...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके निवास पर स्वामी विजयानंद सरस्वती ने भेंट की। इस मुलाकात के दौरान स्वामी विजयानंद ने मुख्यमंत्री शिंदे...


thumb

मध्य प्रदेश में अपराधों पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने अफसरों को...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकस्मिक रूप से पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ...


thumb

अमरावती जिले के मेलघाट क्षेत्र में भीषण जल संकट से लोग परेशान

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट क्षेत्र में भीषण जल संकट से लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों ...


thumb

झारखंड पहुंचे राजा भैया ने बीजेपी नेता निशिकांत दुबे के लिए मांगा वोट

झारखंड की राजनीतिक सरगर्मियों में एक और महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता राजा भैया ने झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ...