कुण्डा पहुंचे विनोद सोनकर का हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

11-April-2024

कुण्डा (प्रतापगढ़)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीसरी बार कौशाम्बी लोकसभा से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर का प्रथम आगमन गुरुवार को हुआ। जनपद प्रतापगढ़ की सीमा ब्रहमौली पर हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सांसद विनोद सोनकर को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।


सांसद विनोद सोनकर लखनऊ से कौशाम्बी जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, मनोज तिवारी, अखिलेश द्विवेदी सहित कई नेताओं के साथ जनपद की सीमा पर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने सांसद का स्वागत करते हुए सांसद के साथ कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे।


विनोद सोनकर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से पिछले 10 वर्षों से आपकी सेवा में रहा। इस दौरान क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता रही। आज पुनः मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता के ऊपर पार्टी ने जो विश्वास जताया है। उस पर खरा उतरने का मेरा प्रयास रहेगा। आपके आशीर्वाद से कौशाम्बी लोकसभा में तीसरी बार कमल खिलने जा रहा है। अबकी बार 400 पार का संकल्प है। कौशाम्बी लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार 3 लाख पार का संकल्प लिया है। जिस तरह से इस बार कार्यकर्ताओं में खास कर कुण्डा बाबागंज में उत्साह दिखा है। इससे यह निश्चित हो गया कि इस बार कौशाम्बी लोकसभा से ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।


इसके बाद सबीसपुर, नवाबगंज, आलापुर, मानिकपुर, भड़चक, तिवारीपुर, मवई फाटक, मन्नान की बाजार,गांधी नगर तिराहा,भगवन तिराहा, मेन चौराहा, करेंटी रेलवे फाटक,नई बाजार,पूरेधनऊ, करेंटी मोड़, बुलाकीपुर, गोतनी, पाटीहार, मानिकपुर में उत्साही कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद लेहदरी गंगा पुल से जनपद कौशाम्बी की सीमा में प्रवेश कर गये। कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सिन्धुजा मिश्रा, सांसद मीडिया भूपेन्द्र पाण्डेय, मानिकपुर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिम्पू, चन्द्र लता जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, सरोज त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, प्रकाश सिंह, योगेन्द्र नाथ मिश्र मौला, उदय शंकर पाण्डेय, गौरव शुक्ल, मोहित मिश्र, अनिल पटेल, सिद्दार्थ शंकर श्रीवास्तव, मोनू शुक्ल, प्रमोद तिवारी, गौरव सिंह, डॉ मनोज पाण्डेय, सूरज शुक्ल, ज्ञान चन्द्र यादव, देव राज मौर्य, गोलू शुक्ल, मुन्ना मिश्र सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


मां ज्वाला देवी धाम में किया दर्शन

कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर गुरुवार को मानिकपुर में माँ ज्वाला देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद नई बाजार में शंकर जी के मंदिर में दर्शन किया। मानिकपुर नगर पंचायत कार्यालय के पास बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। सैकड़ो गाड़ियों के काफिले से सांसद विनोद सोनकर ने रोड़ शो के माध्यम से अपनी मजबूत पकड़ दिखाई। जगह जगह कार्यकर्ताओं ने सांसद को फूल मालाओं से लाद दिया। कुण्डा नगर में कार्यकर्ता पैदल जिन्दाबाद करते हुए आगे चल रहे थे।


Related News
thumb

प्रतापगढ़़ में पारदर्शी वोटिंग की तैयारी पूरी , डीएम ने हर बिन्दु पर...

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएमएस व होम वोटिंग, फैसिलिटेशन सेन्टर पर लगे समस्त एआरओ तथा सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियो...


thumb

प्रतापगढ में मोदी मैजिक के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने बनाई मानव श्रृ...

भाजपा किसान मोर्चा मानव श्रृंखला कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में महौल बनाया। यह कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय क...


thumb

प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार पुलिस चौकी के पास शकरदहा मोड़ पर डंपर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की...


thumb

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जमानत दी

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जमानत दे दी है। साथ ही सज़ा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इससे पहले उन्हें एक हाई-प्...


thumb

प्रतापगढ़ में भाजपा के चुनाव संचालन प्रभारी और संयोजकों की बैठक में...

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में लोकसभा चुनाव रोचक दौर में पहुंच गया है। भाजपा उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता की जीत के लिए जनपद के भाजपा जिला मुख्यालय टेऊंगा ...


thumb

प्रतापगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस पर लिया पेड़ लगाने का संकल्प

उत्तर प्रदेश ग्रेटर शारदा समादेश क्षेत्र विकास परियोजना के आयुक्त एवं प्रशासक डा. हीरा लाल के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों ने विकास खण्ड बाबा बेल...