प्रतापगढ़, 4 नवंबर 2026। तैराकी प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी संदीप कुमार मौर्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान अपने नाम किया है। प्रयागराज में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हेें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सम्मानित किया।
संदीप कुमार मौर्या जिले की नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के गौरा वार्ड के निवासी हैं। संदीप कुमार मौर्या तैराकी के खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने संदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
सम्मान मिलने पर संदीप कुमार मौर्या ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए प्रेरक क्षण बताया। संदीप की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

