• Home
  • यूपी
  • उमेश चन्द्र तिवारी को अटेवा ने बनाया आसपुर देवसरा का महामंत्री
उमेश चन्द्र तिवारी को अटेवा ने बनाया आसपुर देवसरा का महामंत्री

उमेश चन्द्र तिवारी को अटेवा ने बनाया आसपुर देवसरा का महामंत्री

प्रतापगढ़, 9 सितंबर 2025। शिक्षक उमेश चन्द्र तिवारी को अटेवा ने प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा विकास खंड के महामंत्री पद का दायित्व सौंपा है। अटेवा ​शिक्षक और कर्मचारियों का संगठन है जो OPS बहाली की मांग को लेकर संघर्षरत है। अटेवा की प्रतापगढ़ इकाई के जिलाध्यक्ष सीपी राव ने बताया कि OPS बहाली की मांग को लेकर शिक्षक दिवस पर साथियों ने अपने आवास पर उपवास रखा और आंदोलन को गति दी।

जिला महामंत्री विनय प्रताप सिंह ने कहा कि यह उपवास OPS बहाली की मांग को लेकर सरकार तक हमारी आवाज़ पहुंचाने का सशक्त प्रयास रहा। जिला सहसंयोजक सुरेन्द्र विमल ने कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि जब तक OPS बहाल नहीं होगी, संघर्ष जारी रहेगा।

जिला सोशल मीडिया प्रभारी विश्वदीप सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक उपवास रखे इससे शर्मनाक और क्या कहा जाए। जिलामंत्री राजेन्द्र वर्मा, विकास खंड सदर के अध्यक्ष बसंत सरोज, जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सहप्रभारी अखिलेश प्रतापगढी, विकास खंड लक्ष्मणपुर के अध्यक्ष उदय सिंह, विकास खंड गौरा के कोषाध्यक्ष बाल्मीकि सरोज, उमेश चन्द्र तिवारी ने भी अपने विचार रखे।